BUSINESS

जेनेटिक विकारों से पीड़ितो के लिए ‘अपोलो जीनोमिक्स इंस्टिट्यूट्स’ एक वरदान

सही जानकारी, जागरूकता और लचीलेपन होना स्वास्थ्य है – सोहा अली खान

अपोलो हॉस्पिटल्स समूह ने आज स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने के अपने प्रयासों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की है; देश भर में अपने अपोलो जीनोमिक्स इंस्टिट्यूट्स के ज़रिए 11 हजार से अधिक जीनोमिक कन्सल्टेशन और उनका मैनेजमेंट पूरा किया है। यह उपलब्धि जीनोमिक्स को क्लिनिकल देखभाल की मुख्यधारा में जोड़ने, मरीज़ों को जानकारी देकर जागरूक बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य को आकार देने के अपोलो के प्रयासों में एक निर्णायक कदम है। भारत के विविधतापूर्ण जेनेटिक फैब्रिक में 4 हजार से ज़्यादा जातीय समूह हैं, उनमें अंतर्विवाह काफी ज़्यादा होते हैं, इसकी वजह से बीमारी पैटर्न को समझने में कई अनोखी चुनौतियां आती हैं और इसमें कई बेजोड़ अवसर सामने आते हैं। जीनोमिक डायग्नोस्टिक्स और कौन्सेलिंग में बड़े पैमाने पर निवेश करके, अपोलो हॉस्पिटल्स निवारक और व्यक्तिगत मेडिसिन में महत्वपूर्ण कमियों को दूर करने में सक्षम रहा है।

सोहा अली खान, सिने-अभिनेत्री ने कहा,”स्वास्थ्य केवल बीमारी नहीं होने से कहीं अधिक है सही जानकारी, जागरूकता और लचीलेपन होना स्वास्थ्य है। आज, जीनोमिक्स हमें वह ज्ञान प्रदान करता है। यह लोगों, परिवारों और उन कहानियों के बारे में है जो हमें विरासत में मिली हैं। यह हमें जोखिमों का पहले ही पता लगाने, हर व्यक्ति की ज़रूरतों के अनुसार देखभाल देने और अनिश्चितता को स्वस्थ विकल्पों में बदलने में मदद करता है। जीनोमिक्स में 11 हजार कन्सल्टेशन पूरे करने का जश्न मनाते हुए, मेरा मानना है कि हमारी ज़िम्मेदारी स्पष्ट है: यह सुनिश्चित करना कि ये जीवन में परिवर्तन लाने वाली प्रगति केवल कुछ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि हर समुदाय, हर परिवार, हर जगह के लिए हो।”

डॉ.प्रीता रेड्डी, वाईस चेयरपर्सन, अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा,”आज हम जीनोमिक्स के साथ स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। 11 हजार से ज़्यादा जीनोमिक कन्सलेशन्स का पड़ाव हासिल करना, क्लिनिकल अभ्यास में अत्याधुनिक आनुवंशिक इनसाइट्स को एकीकृत करने के गहन प्रभाव को रेखांकित करता है। हम स्वास्थ्य सेवा को व्यक्तिगत और निवारक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जैसे-जैसे हम अपनी जीनोमिक क्षमताओं का विस्तार करते जा रहे हैं, हम जागरूकता बढ़ाने और मरीज़ों को उनके आनुवंशिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान करने में सहायता करने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य जीनोमिक परीक्षण को सुलभ और मानक स्वास्थ्य सेवा का अभिन्न अंग बनाना है, जिससे सभी को बेहतर परिणाम मिल सकें।”

अपोलो जीनोमिक्स इंस्टिट्यूट्स ने भारत में कार्यरत हैं इनमें मुंबई के साथ बारह प्रमुख शहर शामिल हैं। 30 से ज़्यादा क्लिनिकल जेनेटिसिस्ट्स और काउंसेलर्स की एक टीम के साथ, ये इंस्टिट्यूट सटीक निदान और व्यक्तिगत उपचार योजना से लेकर मरीज़ों की लगातार देखभाल और मार्गदर्शन तक, कई व्यापक जीनोमिक सेवाएं प्रदान करते हैं। प्रजनन जीनोमिक्स, ऑन्कोलॉजी और दुर्लभ आनुवंशिक विकारों में विशेषज्ञता के साथ, जीनोमिक इनसाइट्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाना इन इंस्टिट्यूट्स का व्यापक मिशन है, जिससे विविध समुदायों के परिवार पूरी जानकारी के साथ स्वास्थ्य निर्णय ले सकें और प्रिसिजन मेडिसिन के लाभ पा सकें।

डॉ.अनुपम सिब्बल, अपोलो हॉस्पिटल्स के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट ने कहा,“अलग-अलग बीमारियों और स्थितियों को समझने में जेनेटिक्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 11 हजार जीनोमिक कन्सल्टेशन के पड़ाव तक पहुंचना हमारे मरीज़ों को व्यापक जेनेटिक टेस्टिंग, कन्सल्टेशन और व्यक्तिगत उपचार विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अत्यधिक कुशल जेनेटिसिस्ट्स, क्लिनिशियन और रिसर्चर की एक टीम के नेतृत्व में, जीनोमिक्स इंस्टिट्यूट नए अनुसंधान, शिक्षा और मरीज़ देखभाल के ज़रिए मेडिकल जेनेटिक्स के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। हमारे विशेषज्ञ सटीक जेनेटिक निदान प्रदान करने और जेनेटिक विकारों से पीड़ित व्यक्तियों और परिवारों के लिए अनुरूप उपचार योजनाएँ विकसित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस हैं। जीनोमिक्स के कुछ प्रमुख प्रभाव क्षेत्र प्रिवेन्टिव जीनोमिक्स, रिप्रोडक्टिव जीनोमिक्स – माता और बच्चा, स्पेशलिटी जीनोमिक्स और ऑन्को-जेनेटिक्स हैं।”

 

 

By Sunder M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *