Entertainment

मोनालिसा का ‘दिल जानिया’ 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है!

कुम्भ मेला में वायरल हुई मोनालिसा का नया गीत “‘दिल जानिया’ वीनस म्यूजिक पर रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। इस गीत को 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और यह मोनालिसा की बढ़ती लोकप्रियता का एक और उदाहरण है।

YouTube player

मोनालिसा ने बताया की”मैं अपने फैंस का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मेरे गीत ”दिल जानिया’ को इतना प्यार दिया है। यह गीत मेरे लिए बहुत खास है, और मुझे खुशी है कि यह लोगों को पसंद आ रहा है। मैं खासकर महेंद्र लोढ़ी और संजय भूषण पटियाला जी को विशेष धन्यवाद देती हूं।

“‘दिल जानिया'” एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा ने समर्थ मेहता के साथ काम किया है। गीत को चंडीगढ़ के गायक लाइसेल राय ने गाया है, संगीत तुर्बन बीट्स ने दिया है, और गीत गम्मी ने लिखा है। मोनालिसा की यह नई पेशकश दर्शकों को पसंद आ रही है, और यह गीत जल्द ही लोकप्रिय हो गया है।

 

 

By Sunder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *